फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में दुनिया के इन अमीर लोगों ने गंवाए करोड़ों रुपये

Sat, 22 Dec 2018 03:14 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेफ बेजोस-मार्क जुकरबर्ग - फोटो : Instagram
विज्ञापन

दुनिया के अमीर लोगों ने साल 2018 में 511 बिलियन की राशि गंवाई है। इसकी वजह वैश्विक व्यापार तनाव और अमेरिकी मंदी को लेकर जारी चिंता है। इसके कारण साल के अंत में बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल निवेशकों ने अमीर लोगों के भाग्य को रिकॉर्ड 5.6 ट्रिलियन डॉलर की राशि तक पहुंचाने में मदद की। नॉर्दर्न ट्रस्ट वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी केटी निक्सन ने कहा, 'हमें मंदी की उम्मीद नहीं है लेकिन हम वैश्विक विकास के लिए नकारात्मक जोखिम के प्रति सावधान हैं।'

विज्ञापन

 

1. जेफ बेजोस- अमेजन के संस्थापक को इस साल सबसे ज्यादा फायदा मिला और सितंबर में उनका भाग्य 168 बिलियन डॉलर तक पहुंचा जिससे उन्हें 69 बिलियन डॉलर का फायदा हुआ। मगर बाद में उन्होंने डेल्टा एयरलाइंस में बाजार मूल्य से ज्यादा निवेश किया जिसके कारण उन्हें 53 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। साल के अंत में उनके पास बची हुई राशि 115 बिलियन डॉलर है।


2. मार्क जुकरबर्ग- फेसबुक के संस्थापक को इस साल काफी नुकसान हुआ। उनके शेयरों में 23 बिलियन डॉलर की कमी आई। जुकरबर्ग के पास साल के आखिर में 1.9 ट्रिलियन डॉलर की राशि बची है।

विज्ञापन


3. वांग जियालिन- चीन के वांडा समूह के जियालिन को इस साल 11.1 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। 


4. राजकुमार अल्वालीद- सऊदी राजघराने के सबसे अमीर शख्स जिन्हें 83 दिनों तक नजरबंदी में रखने के बाद रिहा किया गया था। उन्होंने 3.4 बिलियन डॉलर की राशि गंवा दी। 2014 में चोटी पर पहुंचने के बाद उनकी कुल कमाई में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है।  


5. जॉर्ज शाफेलर- जॉर्ज और उनकी मां मारिया एलिजाबेथ शाफेलर को साल की शुरुआत में 17 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़े।

6. कार्लोस स्लिम- मैक्सिको के स्लिम जिनके पास लेटिन अमेरिकी मोबाइल फोन ऑपरेटर के सबसे ज्यादा शेयरधारक हैं उन्हें इस साल काफी नुकसान हुआ। एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे कार्लोस इस समय दुनिया में 54 बिलियन डॉलर के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन

7. जॉर्ज पाउलो लेमैन- 3जी कैपिटल के सह संस्थापक को इस साल 9.8 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। इसके बावजूद वह ब्राजील के सबसे अमीर शख्स हैं।

8. ओलेग डेरीपास्के- रूस के पीतल कारोबारी को अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से 5.7 बिलियन डॉवर का नुकसान हुआ। जिसकी वजह से वह ब्लूमबर्ग के 500 सबसे अमीर शख्सों की सूची से बाहर हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें