फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: शिक्षण कार्य से लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 23 की मौत

Sat, 22 Dec 2018 12:36 PM IST
Shani Mishra भाषा,काठमांडू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नेपाल में कॉलेज छात्रों और शिक्षकों को शिक्षण दौरे से वापस लेकर लौट रही एक बस के पर्वतीय मार्ग से फिसल कर एक खड्ड में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार की है जब बस सल्यान जिला में कपूरकोट से लौट रही थी।
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार बस में कुल 37 लोग सवार थे, जिसमें 34 छात्र, दो शिक्षक और एक चालक था। बस राजधानी काठमांडू से करीब 400 किलोमीटर दूर रमरी गांव के पास सड़क से फिसलकर करीब 700 मीटर की गहराई में गिर गई।

हादसे में पांच महिलाओं सहित 14 लोग घायल हुए हैं। काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार कृष्ण सेन इच्छुक पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के छात्र और शिक्षक वनस्पति विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए एक खेत का दौरा करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें