कनाडा जैसे अमीर देश में भूख और उससे प्रभावितों पर शोध करने वाले अध्ययनकर्ता भी नतीजों से हैरान हैं। क्योंकि कनाडा जैसे सुविधा संपन्न देश में भी खाद्य असुरक्षा की वजह से मौतें हो रही हैं। अध्ययन में पाया गया कि पांच लाख वयस्कों में से 25,000 से ज्यादा लोग 82 वर्ष की औसत उम्र से पहले ही मौत का शिकार हो गए।
विश्व में 80 करोड़ लोग भूखे, दो करोड़ कर रहे ज्यादा भोजन
कनाडा में हुआ शोध कहता है कि दुनिया के सभी उम्र के लोगों में 80 करोड़ लोग लगातार भूख का सामना कर रहे हैं जबकि दो करोड़ लोग जरूरत से ज्यादा भोजन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनियाभर में दो अरब लोगों के पास पर्याप्त स्वस्थ भोजन नहीं है जिससे उन्हें सेहत का खतरा बना रहता है। वर्ष 2019 में एक ऐसा ही एक शोध अमेरिका में हुआ था जिसमें पर्याप्त भोजन न मिलने को मृत्यु से जोड़ा गया था।