फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत, बांग्लादेश संबंध लेनदेन पर नहीं विश्वास और सहयोग पर टिके हैं: रीवा गांगुली दास 

Sun, 27 Sep 2020 01:28 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : India Bangladesh
विज्ञापन

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सहयोग सिर्फ लेनदेन पर नहीं टिका है। यह विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है। दोनों देश विकास में साझेदार हैं। दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक ऑनलाइन सेमिनार में कहा, भारत मुक्ति संग्राम और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष होने को संयुक्त रूप से मनाने की प्रतीक्षा कर रहा है।

विज्ञापन


एक ही मंच पर बांग्लादेश के सभी गांधी आश्रमों के प्रतिभागियों से संवाद करके बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने सेमिनार में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों से भारत बांग्लादेश के संरक्षण और दोस्ती के बंधन को मजबूती देने की दिशा में काम करने का अनुरोध किया। दास ने कहा, नोआखली, जमालपुर, अतराई और दोहर में गांधी आश्रमों ने बांग्लादेश में गांधीवादी सिद्धांतों की लौ जला रखी है। दास ने महात्मा गांधी और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बांग्लादेश के कई सांसदों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें