चेंगदू कंपनी ने किया उत्पादन
चीन लगातार एफ-7 के मॉडल में बदलाव करता रहा। चीन ने इसका जे-7II मॉडल बनाया। इसमें बेहतर इजेक्शन सीट और बेहतर इंजन - WP-7B था। चीन में इसका उत्पादन चेंगदू कंपनी ने किया, जो कि मौजूदा समय में चीन के जे-10 और जे-20 जैसे लड़ाकू विमानों का उत्पादन कर रही है।
बांग्लादेश को 2013 में मिला
एफ-7 लड़ाकू विमानों के अस्तित्व में आने के बाद से ही बांग्लादेश ने चीन से इन्हें खरीदने का समझौता कर लिया था। एफ-7 लड़ाकू विमान सिंगल इंजन का हल्का एयरक्राफ्ट है। बांग्लादेश को इस लड़ाकू विमान की आखिरी इकाई 2013 में मिली थी। तबसे लेकर अब तक बांग्लादेश ने इस एयरक्राफ्ट में कई बदलाव कराए।
मौजूदा समय में बांग्लादेश के पास जो एफ-7 मौजूद है, उसे बाकी देशों- मिस्र, पाकिस्तान के पास मौजूद एफ-7 से ज्यादा आधुनिक बताया जाता है। इसमें पूरी तरह कांच की कॉकपिट है, जिसमें मल्टी-फंक्शन डिस्प्ले और थ्रॉटल-एंड-स्टिक कंट्रोल है, जिससे पायलट की पारिस्थितिक जागरुकता बेहतर हो जाती है। यह लड़ाकू विमान 2.2 मैक की अधिकतम स्पीड हासिल कर सकता है। यह 57,420 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसमें बम से लेकर मिसाइलों तक को ले जाने की क्षमता है। बांग्लादेश के पास 36 F-7 विमान हैं। वहीं, पाकिस्तान कम से कम 120 विमानों के साथ F-17 का सबसे बड़ा संचालक है।