फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में भारतीय रेस्तरां में इंसान का मीट परोसने की झूठी खबर, मचा हड़कंप

Fri, 19 May 2017 03:25 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड की राजधानी लंदन में एक भारतीय रेस्तरां में मानव मीट परोसे जाने की झूठी खबर फैलने के बाद अब यह रेस्तरां बंद होने की कगार पर खड़ा है। दरअसल एक फेक न्यूज साइट की ओर से जारी एक झूठी पोस्ट के फेसबुक पर वायरल होने की वजह से यह पूरा वाकया सामना आया है।
विज्ञापन


रेस्तरां के मालिक के अनुसार, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर ब्लिडिंग की खिड़कियां बंद रही तो नुकसान उठाने के लिए तैयार रहे।वहीं एक शख्स ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर दी है।

झूठी खबर के बाद हमारा धंधा बुरी तरह चौपट हो गया है। और सबसे बड़ी बदकिस्तमी की बात यह है कि लोग इस झूठ पर आसानी से यकीन कर रहे हैं। हम 60 साल से इस रेस्तरां को चला रहे हैं सिर्फ एक झूठी फेसबुक पोस्ट के वायरल होने की वजह से हम इसे बंद नहीं कर सकते।
विज्ञापन


फेसबुक पर पोस्ट को 'मानव मीट परोसने के आरोप में एशियन रेस्तरां बंद' के शीर्षक के साथ शेयर किया गया था। पोस्ट में लिखा गया 'पिछली रात भारतीय रेस्तरां मालिक को मानव मीट परोसे जाने की वजह से गिरफ्तार किया गया। कहा जा रहा है कि उसके  रेस्तरां के फ्रीजर में 9 लोगों के मृत शरीर पाए गए। वहीं इस घटना के बाद मालिक को गिरफ्तार कर कस्टडी में रखा गया है।'

गौरतलब है कि इस फेक न्यूज वेबसाइट दर्जनों इसी तरह के वायरल झूठे पोस्त साझा किए जाते हैं। ऐसे में एक फेक न्यूज किसी के लिए इस हद तक नुकसानदेह साबित हो सकती है इसका अंदाजा इस खबर से मालूम पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें