कुलभूषण जाधव के मामले में बॉर्डर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला पाकिस्तान इसका पाठ अफगानिस्तान को सीखा रहा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर विएना कन्वेनशन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के राजदूतों के साथ बुधवार को कथित तौर पर बदतमीजी की गई और उन्हें अफगानी जासूस एजेंसी ने कई घंटों तक प्रताड़ित भी किया।
इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए पाकिस्तान के बड़ी नाराजगी जताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पाक ने अफगानिस्तान को चेताया है कि अगर उसने एजेंसी की शर्मनाक करतूत पर कार्रवाई नहीं कि तो इसका उसे बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के राजदूतों शॉपिंग के लिए बाहर निकले हुए थे, इसी दौरान उन्हें एजेंसी ने उठा लिया और एक गुप्त जगह पर ले जाकर प्रताड़ित किया।
दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले पाकिस्तान ने ऐलान किया था कि उसने अफगानिस्तान के 50 सैनिकों को मौत के घाट उतारा है। अब ऐसा माना जा रहा है कि राजदूतों के साथ ऐसा करके अफगानिस्तान ने पाक को सबक सिखाया है। हालांकि, दोनों देशों में सीजफायर उल्लंघन को लेकर समझौते हुए थे, लेकिन पाक भारत की तरह अफगानिस्तान को भी कथित तौर पर तंग कर रहा है।