फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश सत्यार्थी पर बनेगी फिल्म, यूट्यूब को मिला अधिकार

Sat, 08 Sep 2018 08:46 PM IST
न्यूज़ डेस्क,अमर उजाला, न्यूयोर्क
विज्ञापन
kailash satyarthi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिकी वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब ने नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के काम पर एक पुरस्कृत डॉक्यूमेंट्री के अधिकार हासिल कर लिए हैं और वह बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता के निरंतर प्रयासों को वैश्विक स्तर पर दर्शकों के सामने पेश करेगा।

 

 डेरेक डोनीन द्वारा निर्देशित और अमेरिकी फिल्म एवं टीवी की मशहूर हस्ती डेविस गगेनहीम के प्रोडक्शन वाली ‘द प्राइस ऑफ फ्री’ सत्यार्थी और उनकी टीम के बच्चों को छुड़ाने के लिए छापों और अभियान के बारे में है।

विज्ञापन


नब्बे मिनट की यूट्यूब की यह मूल डॉक्यूमेंट्री उसके चैनल सोलपैनकेक पर 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी। यूट्यूब के बयान के अनुसार, फिल्म को 2018 में सनडांस फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था जहां उसने यूएस डॉक्यूमेंट्री ग्रांड ज्यूरी प्राइज जीता था।

इसमें बाल मजदूरी को लेकर जागरूकता पैदा करने और सत्यार्थी एवं उनकी टीम के अभियान के जरिए दुनियाभर में बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें