अमेरिकी वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब ने नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के काम पर एक पुरस्कृत डॉक्यूमेंट्री के अधिकार हासिल कर लिए हैं और वह बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता के निरंतर प्रयासों को वैश्विक स्तर पर दर्शकों के सामने पेश करेगा।
डेरेक डोनीन द्वारा निर्देशित और अमेरिकी फिल्म एवं टीवी की मशहूर हस्ती डेविस गगेनहीम के प्रोडक्शन वाली ‘द प्राइस ऑफ फ्री’ सत्यार्थी और उनकी टीम के बच्चों को छुड़ाने के लिए छापों और अभियान के बारे में है।