फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती के 62 धन कुबेर, इनके पास है आधे गरीबों जितनी दौलत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की आबादी की एक फीसदी सबसे अमीर लोगों की दौलत बाकी 99 फीसदी लोगों की कुल दौलत के बराबर है। गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली गैर-सरकारी संस्था ऑक्सफैम ने क्रेडिट स्विस के आंकड़ों के आधार पर ये दावा किया है। इस हफ्ते डावोस में हुई बैठक में जुटे नेताओं के बीच असमानता को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान लॉबिंग करने वालों और कर की चोरी से धन जुटाने वालों की आलोचना की गई।
विज्ञापन


तो आइए जानते हैं कौन हैं दुनिया के वो 62 धन कुबेर जिन्होंने दुनिया के आधे गरीबों जितना पैसा इकट्ठा कर रखा है।

बिल गेट्स (कुल संपत्ति- 53 खरब)- इस सूची में सबसे ऊपर जो नाम आता है वो है माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक 'बिल गेट्स' का। उनके पास 53 खरब रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

कार्लोस स्लिम हेलु और उनका परिवार (52 खरब)- दूसरे नंबर पर अमेरिका मोविल के चेयरमैन कार्लोस स्लिम (75) का नंबर आता है जिनके पास 52 खरब रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


वॉरेन बफेट (49 खरब)- दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति 85 साल के वॉरेन बफेट हैं जिनके पास करीब 49 खरब की संपत्ति है। बफेट बर्कशायर हाथवे के मालिक हैं।

सॉफ्टवेयर कंपनियों के मालिक भी शामिल

अमांसियो ऑर्टिगा (44 खरब)- इस सूची में चौथे नंबर पर 79 साल के अमांसियों काबिज है जिनके पास करीब 44 खरब की संपत्ति है।

लैरी एलीसन (29 खरब)- सॉफ्टवेयर कंपनी ओरॉकल के संस्थापक और सीईओ हैं जो इस सूची में पांचवे नंबर पर काबिज हैं।

चार्ल्स और डेविड कॉच (28 खरब)- इस सूची में कॉच इंडस्ट्रीज के मालिक चार्ल और डेविड कॉच संयुक्त रूप से छठें नंबर काबिज है।

क्रिस्टी वॉल्टन (27 खरब)- चिल्ड्रेन स्कॉलरशिप फंड की सह-मालिक क्रिस्टी वॉल्टन आठवें नंबर पर काबिज हैं। इनके आय का मुख्य स्रोत वालमार्ट है।

जिम वॉल्टन (27.6 खरब)- अर्वेस्ट बैंक ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ जिम वॉल्टन नौवें नंबर का काबिज हैं। इसने आय का भी मुख्य स्रोत वालमार्ट ही है।

लिलियन बेटेनकोर्ट (27.4 खरब)- लॉरियाल कंपनी की मालिक लिलियन बेटेनकोर्ट भी कमाई के मामले में काफी आगे हैं।

जानी मानी कंपनियों के मालिक हैं ये

एलिस वॉल्टन (26.4 खरब)- क्रिस्टल ब्रिज म्यूजियन की चेयरमैन एलिस वॉल्टन के पास करीब 26.4 खरब रुपये की संपत्ति है।

रॉबसन वॉल्टन (26 खरब)- वॉलमार्ट स्टोर्स के चेयरमैन रॉबसन के पास करीब 26 खरब रुपये की संपत्ति है। इनके आय का भी मुक्य स्रोत वॉलमार्ट ही है।

बर्नार्ड आर्नाल्ट (25 खरब)- मोएट हेनेसी लुइस वीटन के चेयरमैन और सीईओ इस सूची में तेरहवें स्थान पर काबिज हैं। उनके पास कुल 25 खरब रुपये की संपत्ति है।

माइकल ब्लूमबर्ग (24 खरब)- ब्लूमबर्ग कंपनी के मालिक 73 वर्षीय माइकल ब्लूमबर्ग के पास करीब 24 खरब रुपये की संपत्ति है।

जेफ बेजोस (23.3 खरब)- इस सूची में जानी मानी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जेफ बेजोस का भी नाम शामिल है। उनके पास करीब 23 खबर की संपत्ति है।

जकरबर्ग के पास भी है बेशुमार दौलत

मार्क जकरबर्ग (22.5)- जानी मानी सोशल वेबसाइट फेसबुक के संस्थापक 31 वर्षीय मार्क जकरबर्ग भी सूची में शामिल हैं।

ली का-शिंग (22 खरब)- चीन के रहने वाले शिंग सीके हचिसन होल्डिंग के मालिक हैं।

शेल्डन एडेलसन (21 खरब)- अमेरिका के शेल्डन लॉस वेगास सैंड के चेयरमैन हैं।

लैरी पेज (20 खरब)- दुनिया की नंबर एक ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल के सीईओ हैं लैरी पेज।

सर्जी ब्रिन (20 खरब)- ब्रिन गूगल के सह संस्थापक हैं और वो इसके स्पेशल प्रोजेक्ट के डायरेक्टर भी हैं।
विज्ञापन

थॉमसन परिवार भी शामिल

जॉर्ज शेफलर (22.9 बिलियन)- बाल बियरिंग्स के मालिक जॉर्ज शेफलर अपने 22.9 बिलियन की संपत्ति के साथ इक्कीसवें नंबर पर काबिज हैं।

फॉरेस्ट और जैकलिन मार्स (26.6 बिलियन)- मार्स के आय का मुख्य स्रोत कैंडी है। दोनों पति पत्नियों के बीच तलाक हो चुका है।

जॉन मार्स (26.6 बिलियन)- इसके आय का मुख्य स्रोत भी कैंडी है।

डेविड थॉमसन (25.5 बिलियन)- जाने माने मीडिया ग्रुप का मालिक है ये थॉमसन परिवार।

यह आंकड़े फोर्ब्स द्वारा जारी किए गए दुनिया के अरबपतियों-2015 की सूची पर आधारित है।

शेष अमीरों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें