फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इस्राइल के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है भारत'

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत इस्राइल के साथ अपने संबधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। स्वराज ने सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच संबंधों पर विस्तार से बातचीत की। विदेश मंत्री के रूप में अपनी पहली पश्चिम एशिया यात्रा पर गई स्वराज ने कहा, ‘भारत इस्राइल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के पूर्ण विकास को महत्वपूर्ण मानता है।
विज्ञापन


हमारे द्विपक्षीय संबंध पिछले दो दशक के दौरान कई क्षेत्रों में बढ़े हैं लेकिन हमारे संबंधों में अभी और क्षमताएं हैं।’ उन्होंने उन क्षेत्रों के चिह्नित होने की उम्मीद जताई जहां दोनों देश आपस में सहयोग कर सकते हैं। अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हाल के सालों में दोनों देशों के रिश्तों और दोस्ती बेहतर हुई है।

उन्होंने कहा कि मुझे आपका (स्वराज) स्वागत करते हुए विशेष खुशी हो रही है और मैं अपने प्यारे दोस्त और साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान प्रेषित करता हूं। भारत को अपना महान दोस्त बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी, साइबर, रक्षा और कृषि के क्षेत्र में अपने संपर्क और सहयोग को तेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

आतंकी हमले में इस्राइली महिला की मौत की निंदा

भारत और इस्राइल आज कई  इनोवेशन के मुहाने पर हैं और एक साथ काम करके अपने लोगों और दुनिया के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। पिछले साल में पीएम मोदी से दो बार मिल चुके नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं और इन्हें हासिल करने के लिए ‘असीमित’ अवसर हैं।

विदेश मंत्री स्वराज वह इस्राइल में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी। इस्राइल में भारतीय यहूदी समुदाय के चार समूह रहते हैं जिनकी संख्या करीब 80 हजार है। विदेश मंत्री स्वराज ने वेस्ट बैंक में आतंकी हमले में इस्राइली महिला की हत्या किए जाने की निंदा की।

राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन से मुलाकात के दौरान सुषमा ने कहा, ‘मैं इस आतंकी हमले की निंदा करती हूं और उस महिला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।’ महिला की पहचान 38 वर्षीय नर्स दाफन मीर के रूप में हुई है। इस महिला की संदिग्ध फलस्तीनी ने छह बच्चों के सामने हत्या कर दी थी।

इस्राइली राष्ट्रपति ने कहा कि यह दुखद है कि आप आज यहां हैं और हम आतंक की एक और शिकार को दफना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंक एक बुराई है। यह वो खतरा है जिसका आज पूरा विश्व सामना कर रहा है। जैसा आप भारत में कहते हैं वैसा ही हम यहां कहते हैं कोई अच्छा और बुरा आतंक नहीं होता, आतंक तो आतंक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें