मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में भूकंप ने एक बार फिर भारी तबाही मचाई है। सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक इस भीषण आपदा से अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इमारतें जमींदोज हो गईं।अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी।
भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में था जो मेक्सिको सिटी से दक्षिण पूर्व में स्थित है। भूकंप से मची तबाही पर विश्व के नेताओं ने दुख जताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको सिटी के लोगों को भगवान शक्ति दे। संकट के इस समय में हम आपके साथ हैं।
God bless the people of Mexico City. We are with you and will be there for you.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 19, 2017
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि मैं मेक्सिको में आये भूकंप से पीड़ित अपने दोस्तों के बारे में सोच रहा हूं।
Thinking about our neighbors in Mexico and all our Mexican-American friends tonight. Cuidense mucho y un fuerte abrazo para todos.
— Barack Obama (@BarackObama) September 20, 2017
मेलानिया ट्रंप ने कहा कि वो मेक्सिको में भूकंप से प्रभावित लोगों के बारे में सोचकर बहुत दुखी हैं।
Thinking of those in #Mexico affected by today's #earthquake.
— Melania Trump (@FLOTUS) September 19, 2017
कनाडा के 23वें पीएम जस्टिन त्रुदेऊ ने कहा वो इस घटना से दुखी हैं और अपने भूकंप से प्रभावित दोस्तों की मदद के लिए तैयार हैं।
Devastating news from Mexico City. My thoughts are with those affected by today’s earthquake - Canada will be ready to help our friends.
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) September 19, 2017
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम मेक्सिको के साथ हैं। हम हर तरह की मदद के लिए तैयार हैं।
To @EPN and all our friends in Mexico, our hearts are with you. We offer any assistance you may need.
— Benjamin Netanyahu (@netanyahu) September 20, 2017