समाचार एजेंसी एपी ने खबर दी है कि अर्जेंटिना में एक शख्स ने मानसिक रूप से बीमार अपनी पत्नी और वयस्क बेटे को कम से कम दो साल तक अंधेरे बंद तहखाने में कैद रखा। उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मार डेल प्लाटा शहर के बाशिंदे एडुआर्डो ओवीडो ने पत्नी और बच्चों को कुत्ते को दिए जाने वाला खाने पर दो साल तक जिंदा रखा।
अभियोजनकर्ता अलेजांद्रो पेलीग्रिनी ने कहा कि ओवीडो का बेटा 32 साल का था उसे ऑटिज्म का रोग था। ओवीडो ने उन दोनों को अंधेरे बंद तहख़ाने में रखा, जिस पर लोहे के दरवाज़े लगे हुए थे और जो बिल्कुल पिंजड़े की तरह था। पुलिस ने वहां से गद्दे, ईंटे और कुत्ते का खाना बरामद किया।
वीडो के दूसरे दो बेटों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। पेलीग्रिनी ने कहा कि ओवीडो को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पर उसने कुछ कहने से इंकार कर दिया। उसकी मनोवैज्ञानिक जांच की जाएगी।