फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस से टक्कर लेंगी कुर्द की ये महिला सैनिक

Thu, 17 Jul 2014 01:04 PM IST
शाइमा खलील/बीबीसी संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में कुर्दिस्तान के स्थानीय सुरक्षा बल पेशमर्ग की महिला सैनिक आईएसआईएस से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


स्वायत्त कुर्दिस्तान के शहर सुलेमानिया के बाहरी इलाके में एक सैन्य अड्डे में इनका प्रशिक्षण और अभ्यास चल रहा है और ये जंग में कूदने को तैयार हैं।

पेशमर्ग के इस महिला दस्ते में सभी महिलाएं स्वैच्छिक कार्यकर्ता हैं। सैकडों महिला सैनिकों वाले इस दस्ते में से कुछ पहले जंग में शामिल हो चुकी हैं, जबकि बहुत सी जंग लड़ने को तैयार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

स्पेशल फोर्स के साथ हुई ट्रेनिंग

दस्ते की यूनिट कमांडर हैं कर्नल नाहिदा अहमद रशीद। वह बताती हैं कि इस यूनिट का गठन 1996 में पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के समर्थकों से लड़ने के लिए किया गया था।

कर्नल रशीद कहती हैं कि उनकी महिला सैनिक रोज प्रशिक्षण ले रही हैं और तैयार हैं, "उन्हें स्पेशल फोर्सेस के साथ प्रशिक्षित किया गया है।"

"इनमें से कुछ पहले ही जंग में हिस्सा ले चुकी हैं और अन्य को जल्द ही किर्कुक भेजा जा रहा है। कुछ वक्त पहले मैं भी वहीं थी।"

कर्नल रशीद कहती हैं, "इन्होंने कुर्दिस्तान की रक्षा के लिए हथियार उठाएं हैं लेकिन इसके साथ ही ये यह भी बताना चाहती हैं कि मर्द और औरत में कोई फर्क नहीं है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें