फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस युवक ने लगा दी EBay पर पत्नी की बोली, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 14 Sep 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
simon-liandra
विज्ञापन
ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट ई-बे पर एक शरारती पति अपनी ही पत्नी की सेल का विज्ञापन देकर चर्चा में आ गया है। द मिरर के मुताबिक ये कारनामा जोकर सिमन ओ केन नाम के युवक ने अपनी पत्नी लिएंड्रा की तस्वीर के साथ साइट पर एक ऐड डालकर कर दिखाया है।
विज्ञापन


उसके विज्ञापन देने के दो दिनों के भीतर ही उसकी पत्नी के लिए साइट पर बोली 65, 880 पाउंड तक पहुंच गई है। दो बच्चों के पिता सिमन ने ई-बे पर दिए ऐड में अपनी पत्नी को बेचने की कारणों को भी बताया है।

उसने दावा किया है कि लिएंड्रा एक समर्पित पत्नी की भूमिका नहीं निभा रही हैं, इस कारण उसे अच्छा नहीं लग रहा। ई-बे पर दिए विज्ञापन में सिमन ने अपनी पत्नी लिएंड्रा को रसोई के कार्य में पारंगत बताया है। विज्ञापन में उसने नियम और शर्तों को भी लिखा है जिसके मुताबिक एक बार खरीदने के बाद लिएंड्रा को कभी भी लौटाया नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमन को मारना चाहती हैं लिएंड्रा

ई-बे
गौरतलब है कि सिमन एक टेलिकॉम इंजिनियर है, जबकि उसकी पत्नी लिएंड्रा ब्यूटी थेरपिस्ट है। जब लिएंड्रा को विज्ञापन के बारे में पता चला तो वह गुस्से से भर उठी।

27 साल की लिएंड्रा ने कहा, 'मुझे गुस्सा आ रहा है, मैं अब उसे जान से मारना चाहती हूं। हर कोई इसे देख रहा है और लोग हंस रहे हैं। न सिर्फ उसने मुझे बेचने के लिए विज्ञापन दिया, बल्कि मेरी बहुत ही खराब फोटो लगाई है।'

वहीं इस सारी शरारत के जन्मदाता सिमन का कहना है कि मैंने पहले भी लिएंड्रा के साथ कई शरारतें की हैं,लेकिन ये उन सबसे बड़ी और मजा देने वाली साबित हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें