फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए हजारों चोरी या लापता पासपोर्ट का क्या होता है ?

Sat, 29 Mar 2014 09:06 AM IST
निकोला बेकफोर्ड/बीबीसी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार हर साल हज़ारों ब्रितानी पासपोर्ट लापता या चोरी हो जाते हैं। लेकिन इसमें से कितने पासपोर्ट अपराधियों के हाथ लग जाते हैं ? आपको क्या लगता है कि पासपोर्ट की आधुनिक डिजाइन को इस तरह बनाया जाता है कि उससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती ?
विज्ञापन


सैद्धांतिक तौर पर अगर आपका पासपोर्ट किसी और के हाथ लग जाता है तो उसके लिए इसे बेकार होना चाहिए। आखिरकार इसकी सुरक्षा को लेकर इतने मानदंड बनाए जाते हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है। पासपोर्ट का अक्सर गैर-क़ानूनी कामों के लिए दुरुपयोग होता है।

मलेशिया के लापता विमान एमएच-370 में दो ईरानी नागरिक चोरी के पासपोर्ट के सहारे विमान पर चढ़ गए। अधिकारियों का कहना है दोनों का आतंकवादियों से कोई लेनादेना नहीं लेकिन यह तो साफ है कि हवाई अड्डे का सुरक्षा घेरा तोड़ा गया। वहां के अधिकारी बेमेल पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहे लोगों के पकड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


लाखों पासपोर्ट हो चुके हैं चोरी

चोरी होने वाले ब्रितानी पासपोर्टों की संख्या कई लोगों के लिए चिंता का विषय है। बीबीसी वर्ल्ड को फ्रीडम ऑफ इन्फार्मेशन एक्ट के तहत मिली जानकारी के अनुसार साल 2008 से अक्तूबर, 2013 के बीच 1,60,050 पासपोर्ट के चोरी या लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। ब्रितानी पासपोर्ट लापता या चोरी होने के मामले में सबसे अव्वल स्थान स्पेन का है।

इस पांच साल में यहां 37,140 पासपोर्ट खोए थे। अमेरिका में इस दौरान 16,082 और फ़्रांस में 11,845 ब्रितानी पासपोर्ट लापता या चोरी हुए। हालांकि विदेश कार्यालय यह नहीं बता पाया कि इनमें से कितने पासपोर्ट चोरी हुए हैं और कितने लापता हुए हैं। लीवरपुल के जॉन मूर्स विश्वविद्यालय के वैश्विक अपराध, सुरक्षा और चरमपंथ के विशेषज्ञ डॉक्टर डेविड लोवे कहते हैं, "बहुत संभावना है कि इन पासपोर्ट में से कई संगठित अरपाधी गिरोहों या आतंकी समूहों के हाथ लग जाते हों।"

वे कहते हैं, "मैं यह नहीं कहता कि 1,60,000 पासपोर्टों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ होगा। लेकिन अगर इनमें से थोड़े पासपोर्ट भी गलत हाथों में पड़ जाएं तो मुसीबत खड़ी करने के लिए काफ़ी होंगे।"स्कॉटलैंड यार्ड में तीस साल तक जालसाजी अधिकारी के रूप में काम कर चुके सुरक्षा विशेषज्ञ टॉम क्रैग कहते हैं, "अपराधियों के लिए पासपोर्ट 'सोने' की तरह हैं। "

ज्‍यादा खतरे वाले देश

मानव तस्करी और नशीले पदार्थ की तस्करी में शामिल अपराधियों को पासपोर्ट की अक्सर ज़रूरत पड़ती रहती है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा बार-बार पार करने होती है। उनके लिए किसी बेदाग पासपोर्ट की ज़रूरत होती है। अपने नाम से यात्रा करने पर उनके सुरक्षा जांच में पकड़ में की आने की संभावना बढ़ जाती है। क्रैग कहते हैं, "पासपोर्ट पाना किसी दरवाजे की चाबी पाने जैसा है।

यह इंग्लैंड के किसी बड़े बैंक की तिजोरी के सुरक्षा कोड मिल जाने जैसा है।" कुछ ख़ास देशों में पासपोर्ट खोने से उसके ग़लत हाथों में पड़ने की ज़्यादा संभावना रहती है। डॉक्टर लोवे कहते हैं, "अगर आप ब्रितानी हैं और आप उत्तरी अफ़्रीका, मध्य पूर्व या भारत-पाकिस्तान जाते हैं आपको ज़्यादा ख़तरा है।

क्योंकि इन इलाक़ों में ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के कुछ देशों के नागरिकों का ख़ास तौर पर निशाना बनाया जाता है।" वहीं दक्षिण एशिया में 3,288 ब्रितानी पासपोर्टों के चोरी या लापता होने की रपट दर्ज कराई गई। इनमें से 1,746 भारत में, 838 पाकिस्तान में और 159 अफ़ग़ानिस्तान में चोरी या लापता हुए।

महंगे बिकते हैं चोरी के पासपोर्ट

आंकड़े बताते हैं कि मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका में 4,377 पासपोर्टों के चोरी होने की रपट दर्ज की करवाई गई थी। इनमें से एक चौथाई संयुक्त अरब अमीरात में चोरी या लापता हुए। मोरोक्को में 412, लिबिया में 86 और ट्यूनीशिया में 164 पासपोर्ट चोरी या लापता हुए। क्रैग कहते हैं चोरी हुए पासपोर्ट 50,000 से 1,00,000 रुपये तक में बिक सकते हैं।

पासपोर्ट की क़ीमत इस बात पर निर्भर होती है कि उसकी वैधता की तारीख़ क्या है और उसमें लगी तस्वीर का चेहरा ख़रीदार के चेहरे से कितना मिलता है। कई बार चोरी किए गए पासपोर्ट की तस्वीर से छेड़छाड़ की जाती है ताकि उसे ख़रीदार के चेहरे से जैसा बनाया जा सके। लोवे कहते हैं, "मैंने यह ख़ुद अपनी जाँच के दौरान देखा है।

जब आप अलग-अलग गिरोहों की तलाश करते हैं तो देखते हैं कि चोरी या लापता पासपोर्ट की फ़ोटो से छेड़छाड़ की गई रहती है।"कई बार अपराधियों को हवाईअड्डे पर ढीली जाँच व्यवस्था का लाभ मिल जाता है। सुरक्षा अधिकारी पासपोर्ट की तस्वीर से यात्री के चेहरे से गौर से मिलान नहीं करते।

विज्ञापन

मलेशिया के विमान में भारी चूक

क्रैग कहते हैं अपराधियों के लिए जाली पासपोर्ट के सहारे ब्रिटेन में प्रवेश पाना मुश्किल है क्योंकि यहाँ पासपोर्ट और सीमा सुरक्षा से जुड़ी सुरक्षा काफ़ी बढ़ा दी गई है। वे कहते हैं, "अगर आप संगठित अपराधी या चरमपंथी हैं तो आप ऐसे किसी हवाईअड्डे की तलाश करेंगे जहाँ जहाँ बहुत कड़ी जाँच न होती हो या आप ऐसे किसी आदमी की तलाश करने की कोशिश करेंगे जिसे घूस दिया जा सके ताकि आपकी पूरी जाँच न हो।"

क्रैग कहते हैं जाली पासपोर्ट के साथ मलेशिया के विमान में यात्रियों का घुस जाना एक गंभीर चूक की ओर इशारा करता है। वे कहते हैं, "इससे सीमा नियंत्रण या निजी क्षेत्र में मौजूद एक बड़ी खामी का पता चलता है।"

वे कहते हैं कि अगर बैंक, एयरलाइंस और वैधानिक जालसाजी की जाँच करने वाली संस्थाओं को चोरी या लापता हुए पासपोर्ट की जानकारी देने से सुरक्षा मामले में काफ़ी फायदा हो सकता है। हाल की घटनाएं इस समस्या पर नए सिरे से विचार करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें