2008 में एक आदमी ने ईबे पर अपनी बीवी की बोली लगा दी और वो भी एक पैसे में। पॉल ऑस्बर्न नाम के इस शख्स ने लिखा कि ये मेरी धोखेबाज औऱ झूठी बीवी है जो कई महीनों से मुझे धोखा दे रही थी।
पॉल की बीवी की उम्र 26 साल की थी और दो बच्चों की मां थी। पोस्ट लगते ही सैंकडों की तादाद में लोग बोली लगाने लगे।
दो दिन बाद जब पॉल ने बोली की पोस्ट हटाई तब उसकी बीवी की बोली 7 लाख पचास हजार डॉलर तक पहुंच चुकी थी। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर पॉल ने कहा कि अगर कोई उसकी बीवी को खरीद लेता तो उस पैसे से वो अपना कर्ज चुका देता।
गर्लफ्रैंड की लगा दी बोली
फरवरी 2014 में वैलेंटाइन से ठीक एक सप्ताह पहले एक आदमी ने अपनी प्रेमिका की ईबे पर बोली लगा दी। ब्रिटेन में रहने वाले शॉन कोल्स ने अपनी सालों पुरानी प्रेमिका डेबी मोरेन की तस्वीर ईबे पर लगाकर उसकी नीलामी का ऐलान कर दिया।
गजब बात ये है कि कुछ ही घंटों भीतर पचास से ज्यादा लोग बोली लगा चुके थे और बोली की रकम एक लाख डॉलर से ऊपर पहुंच चुकी थी।
गिरफ्तार होने के बाद मोरेन ने कहा कि उसकी गर्लफ्रैंड डेबी बूढ़ी हो चुकी है और वो बहुत आलसी है। मोरेन ने कहा कि डोबी ने उसके घर को कचराघर बना दिया है और अच्छा होगा कि कोई उसे खरीद ले।
बिकाऊ हैं बच्चे, संपर्क करें
ये तस्वीर 1948 की है। शिकागो में बेरोजगार दंपति ने बेघर होने से पहले अपने बच्चों को इसलिए बेचने का फैसला किया ताकि वो सुरक्षित माहौल में जी सकें। जब बच्चों को पालना मुश्किल हुआ तो उनकी खैरियत की खातिर इस मजबूर मां बाप ने बच्चों को सुरक्षित हाथों में बेचने का फैसला किया।
चालीस साल बाद ये चारों बच्चे एक दूसरे से रूबरू हुए और उन्होंने अपनी कहानी सुनाई। उस वक्त ये तस्वीर दुनिया भर के अखबारों में छा गई थी
पुरानी हो गई है बीवी
न्यूयॉर्क में 84 साल के रहीम हुसैन ने अपनी अधेड़ बीवी को इबे पर बेचने का प्रयास किया।
पकड़े जाने पर रहीम ने कहा कि वो पाकिस्तान के रहने वाले हैं और पाकिस्तान में इस बात की इजाजत है कि अगर बीवी जरूरत की न रहे तो उससे छुटकारा पाकर नई बीवी लाई जा सकती है।
रहीम ने कहा कि पुरानी बीवी बेचकर मिले पैसे से वो दुबारा निकाह करना चाह रहा था।
एप्पल वॉच के लिए अपने बेटे को बेचा
न्यूयॉर्क में 22 साल के एक आदमी ने एप्पल की वॉच खरीदने के लिए अपनी और अपने चार साल के बच्चे की ऑनलाइन बोली लगा दी। इस शख्स को एप्पल वॉच का प्री ऑर्डर करना था और उसके लिए रुपए की जरूरत थी। रुपयों के लिए जेसन नामक इस शख्स ने खुद को और अपने बच्चे को बेच डाला।
इस शख्स ने क्रेजिएलिस्ट.कॉम पर अपनी और अपने बच्चे की तस्वीर लगाई और पचास हजार डॉलर बेस प्राइज रखा। फोटो का शीर्षक था, मेहनती, आज्ञाकारी बच्चा, ज्यादा नहीं खाता।
पुलिस ने जब ये पोस्ट देखी तो उन्होने जेसन के घर जाकर तफ्तीश की। वहां बच्चा नहीं था लेकिन फ्रिज के ऊपर एप्पल वॉच की डिलीवरी की पर्ची चिपकी थी।
वीडियो गेम खेलने के लिए बेच डाले बच्चे
2011 में एक चाइनीज दंपति ने वीडियो गेम खेलने की खातिर अपने तीन तीन बच्चे बेच डाले। ये अनोखा वाकया चीन
का है। यहां एक इंटरनेट कैफे में एक लड़का और लड़की मिले और दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार की वजह थी कि दोनों ही वीडियो गेम खेलने के हद दर्जे के दीवाने थे।
एक साल बाद दोनों के एक बेटा हुआ। जिसे उन्होंने पांच सौ डॉलर इसलिए बेच दिया ताकि उनके वीडियो गेम के प्रेम में खलल न पड़े। 2007 में उनके एक बेटी हुई जिसे उन्होंने चार हजार डॉलर में बेच दिया। एक साल बाद तीसरा बच्चा हुआ और उसे भी वीडियो गेम के लती दंपति ने बेच दिया।
पुलिस तक मामला पहुंचा तो उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ हुई। इस जोड़े ने कहा उन्हें पता नहीं था कि वीडियो गेम के लिए अपने बच्चों को बेचना अवैध है। क्या वो बच्चों को मिस करते हैं, इस सवार पर इन्होंने कहा कि वे केवल वीडियो गेम से प्रेम करते हैं...उसी के लिए बच्चे पैदा किए और बेच दिए।
मां के इलाज के लिए खुद को बेचने को मजबूर बच्चे
2005 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वेहारी इलाके में चार बच्चे अपनी मां के इलाज के लिए खुद को बेचने को मजबूर हो गए।
35 साल की अक्सा परवीन की किडनी में परेशानी थी और डॉक्टरों ने किडनी प्रत्यारोपण के लिए कहा। इलाज के लिए पैसे न होने के कारण परवीन ने चार बच्चों ने मजबूरी में खुद को ही बेचने का फैसला किया।
ये चारों बच्चे दस से 16 साल के बीच थे तथा एक बच्चे को पोलियो है। पांच साल पहले घर के मुखिया की मौत के बाद ये परिवार दाने दाने को मोहताज हो गया था। ऐसे में मां की बीमारी के लिए बच्चों ने खुद को बेचना मुनासिब समझा।
बहनों के इलाज के लिए भाई को बेचने की मजबूरी
चीन में एक दंपति ने बीच सड़क पर अपने नन्हें बेटे को बेचने का फैसला किया क्योंकि उनकी जड़वां बेटियों को कीमोथैरेपी की जरूरत थी।
इस मजबूर दंपति के पास न घर था और न ही इतने पैसे कि बच्चियों का इलाज करा सके। तब उन्होंने फैसला किया कि पांच साल के बेटे को बेच देंगे ताकि बेटे का भी भविष्य सुधर जाए और बेटियों की जिंदगी भी बच जाए।
जब लोगों ने किडनी की लगाई बोली
भारत के उभरते स्कवैश खिलाड़ी रवि दीक्षित ने दक्षिण एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए सोशल मीडिया किडनी बेचने की बोली लगाई थी।
चीन में 22 साल के एक युवक ने आईफोन खरीदने के लिए किडनी बेच डाली।
गुजरात में एक लड़की ने इसलिए किडनी नीलाम करनी चाही ताकि उसका परिवार बंधुआ मजदूरी से मुक्त हो सके।
बुलंदशहर में एक शख्स ने अपने दोस्तों से लिया कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचने की अनुमति मांगी।
नौकरी नहीं मिली तो खुद को फ्लिपकार्ट पर बेच डाला
आकाश नीरज मित्तल नामक का आईटी इंजीनियर नौकरी न मिलने की वजह से बहुत परेशान था। उसने परेशानी में फ्लिपकार्ट पर खुद को नीलाम करने का फैसला किया और पोस्ट भी कर दिया। इस पोस्ट में उसने अपनी कीमत 27,60,200 लगाई और एक खरीदार मिल भी गया।
आकाश ने आईआईटी खड़गपुर से कोर्स किया था और 26 साल का होने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया कि लोग चौंक उठे।