aquarius
- फोटो : aquarius
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
इस सप्ताह आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हालांकि यह यात्रा मनोरंजक हल अथवा तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। यात्रा में सफलता मिलेगी और आपको भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। इस समय विधि विरूद्ध कोई भी कार्य न करें अन्यथा आप को प्रशासनिक दंड का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आप को बुखार, टाइफाइड, नेत्र विकार, अनिद्रा अथवा रक्त संबंधित अनियमितताओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। संतान के लिए समय उन्नति दायक है और वह कहीं से दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को सफलता मिल सकती है।