अमेरिका आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई को नरम नहीं पड़ने देगा। यूएस के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यह बात कहते हुए कहा कि विश्व आतंकवादियों को आम लोगों पर हमले करते रहने नहीं देगा।
तुर्की और एशिया के अपने नौ दिनों का दौरा पूरा करने के बाद अमेरिका लौटते हुए ओबामा ने कहा, ‘आतंकियों को जवाब देने का सही तरीका यही है कि हम उन्हें बताएं कि हम डरे हुए नहीं हैं। ओबामा ने मलयेशिया से अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले रूस को भी आईएस के खिलाफ लड़ाई के लिए साथ आने का न्यौता दिया।
आतंकी संगठन द्वारा रूसी विमान को बम से उड़ाने की बात याद दिलाते हुए ओबामा ने कहा कि उन्हें (रूसी राष्ट्रपति) उन लोगों के पीछे जाना चाहिए, जिन्होंने रूसी नागरिकों को मारा है।