फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में उछला पानी का मुद्दा

विज्ञापन
जसवंतनगर नगर पालिका चेयरमेन सुनील जोली की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी में पानी की समस्या का संकट खड़ा न हो, इसके लिए सभासदों ने शनिवार को पालिका बोर्ड बैठक के दौरान चेयरमैन के सामने नगर के खराब हैंडपंपों को रीबोर करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही गोशाला में गोवंशों के लिए टीनशेड डलवाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद जसवंतनगर की बैठक चेयरमैन सुनील जोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10 करोड़ 94 लाख 66 हजार 500 से ज्यादा का वर्ष 2019-2020 के आय का अनुमानित बजट पेश किया गया। इसे सभासदों ने बिना किसी रोकटोक के पास कर दिया।

चेयरमैन सुनील जोली ने बताया गया कि मोहल्ला लधुपुरा में गायों को रखने के लिए एक गोशाला बनाई गई, जिसमें सौ से ज्यादा गायें है। अब गर्मी का समय आ रहा है। गायों की बैठने की व्यवस्था नहीं है इसलिए वहां पर टीनशेड डलवाया जाए। गायों के खाने के लिए नादों की व्यवस्था की जाए। सभासदों इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया।
विज्ञापन



सभासद सत्यबीर सिंह यादव ने बताया कि रेलमंडी पुल के पास पानी के जाने के लिए नाले की व्यवस्था नहीं है। कहा कि आए दिन जानवर रेल से कट जाते हैं। इसलिए उन्होंने यहां पर दीवार बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। सभासद मुनेश बाबू ने कस्बे में हैंडपंपों को जल्द से जल्द ठीक कराने का प्रस्ताव रखा।

उनका कहना था कि गर्मी आ गई है। कस्बे के हैंडपंप रीबोर होने को है या फिर खराब है। इन्हें ठीक करने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा सभासदों ने कस्बे में जाम की विकराल समस्या को देखते हुए उसका निस्तारण कराने के लिए भी प्रस्ताव रखा। यहां बताते चलें कि आए दिन कस्बे में जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ता है।


सभासदों ने अपने अपने वार्ड में सड़कें नाली पानी की समस्या आदि के प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में रखे। इसे नवागंतुक ईओ रामेंद्र सिंह ने लिखवाकर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद शाहबुददीन, प्रमोद कुमार, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित कुमार, जावेद खां, श्रीमती शिव कुमार, आनंद कुमार, गीता देवी आदि मौजूद रही। अंत में बैठक में पुलवामा में हुए शहीदों की याद में सभी सभासदों ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें