फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपरमैन' बने रूसी राष्ट्रपति, रूस में शुरू हुआ टीवी शो, पुतिन की संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग

Sat, 06 Oct 2018 01:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
व्लादिमिर पुतिन
विज्ञापन
रूस में राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की सुपरमैन की छवि बनाई जा रही है। कॉमिक्स और पोस्टर के बाद उन पर साप्ताहिक टीवी शो ‘मॉस्को. क्रेमलिन. पुतिन’ भी शुरू हुआ है। इसमें पुतिन की रोजमर्रा और उनकी छुटि्टयों के समय की फुटेज को दिखाया जा रहा है। मसलन खड़ी पहाड़ियों पर ट्रैकिंग, शिकार और बर्फीले पानी में छलांग लगाने के सीन दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन शो में उन्हें रूस के राष्ट्रपिता के तौर पर भी पेश किया रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा है कि पुतिन गिरती सियासी साख बचाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं।

यह है पुतिन की अकूत संपत्ति
  1. * फोर्ब्स के मुताबिक पुतिन 14 लाख करोड़ रु. की संपत्ति के मालिक हैं।
  2. * पुतिन के पास 20 बंगले हैं। 4 लग्जरी याट्स, 58 विमान और 700 अल्ट्रा लग्जरी कारें हैं।
  3. * ‘सुपर पुतिन’ कॉमिक सीरीज भी शुरू की गई, जिसमें उन्हें आतंकियों से लड़ता दिखाया गया है।
  4. * पुतिन की सुरक्षा के लिए देश-दुनिया में 50 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।
  5. * बेहद गरीब घर में पैदा हुए पुतिन बचपन में चूहे पकड़ते थे। बदले में इन्हें पैसे मिलते थे।
  6. * कानून की पढ़ाई के बाद पुतिन ने रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी ज्वाइन की। 16 साल जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें