फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान चुनाव में हिंसा जारी, सड़क किनारे हुए विस्फोट में 11 की मौत

Mon, 22 Oct 2018 02:54 AM IST
एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
File Photo
विज्ञापन
अफगानिस्तान के पूर्वी नानगरहार प्रांत में सड़क किनारे बम फटने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं रविवार को भी देश के विभिन्न हिस्सों में संसदीय चुनाव के लिए दूसरे दिन भी सैकड़ों मतदान केंद्र खुले। 
विज्ञापन


प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला ने कहा कि विस्फोट में मरने वाले 11 लोगों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। यह विस्फोट देश में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग के दूसरे दिन हुआ। हालांकि अभी किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

शनिवार को हुए हमलों और तकनीकी कारणों से मतदान को दूसरे दिन भी जारी रखने का फैसला किया गया था। इससे पहले तालिबान आतंकियों की धमकियों को दरकिनार करते हुए शनिवार को करीब 30 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। स्वतंत्र निर्वाचन आयोग ने कहा कि रविवार शाम पांच बजे तक 401 पोलिंग सेंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मतदान के दौरान हुई हिंसा और धमाकों में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं 170 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें