फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा की रकम पाने के लिए हाथ पैर कटवाए !

Thu, 25 Aug 2016 12:19 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
वियतनाम की एक महिला ने बीमा कंपनी से पैसा पाने के लिए अपने हाथ पैर के हिस्से कटवा दिए। इसी साल मई में 30 साल की ली थी एन ने दावा किया था कि वो ट्रेन से टकरा गई थीं। लेकिन अब उन्होंने कथित रूप से स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने अंग खुद कटवाए थे।
विज्ञापन


दरअसल ली थी एन बीमा कंपनी से डेढ़ लाख डॉलर से ज्यादा की रकम वसूल करना चाहती थीं। हुआ यूं कि हनोई रेल रोड पर हुई कथित दुर्घटना के बाद एक राहगीर डोआन वान डी ने एंबुलेंस को फोन किया था। लेकिन जांच से बाद में पता चला कि एंबुलेंस बुलाने वाले व्यक्ति ने ही उसके अंगों को काटा था।

मामला पकड़ में तब आया जब इस घटना के तीन महीने बाद ही महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी वो तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो भली-चंगी नजर आ रही थीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस महिला का कारोबार अच्छा नहीं चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुस्साहस के लिए महिला की आलोचना की

- फोटो : BBC
वियमनाम में सोशल मीडिया पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। कई लोगों ने इस दुस्साहस के लिए महिला की आलोचना की है जबकि कुछ लोगों ने इस बात पर सवाल उठाएं हैं कि वो ऐसा करने के लिए मजबूर रही होंगी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने महिला और उसका अंग काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक जांच बंद कर दी है। हनोई बार एसोसिएशन से जुड़े एक वकील ली वान लुआन ने बीबीसी को बताया कि कानून में ऐसी धारा तलाशना काफी मुश्किल होगा जिसके तहत दोनों को दोषी ठहराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें