सेल्फी लेने के चक्कर में स्वतंत्र सीरियाई सेना के एक सैनिक इतना उत्साहित हुआ की कमरे में मौजूद सभी लोगों की जान चली गई। दरअसल स्वतंत्र सीरियाई सेना के एक सदस्य ने सेल्फी लेते वक्त गलत बटन दबा दिया।
जिस फोन का बटन सीरियाई सैनिक ने दबाया वह किसी बम से जुड़ा था। इस पूरी घटना का खुलासा वीडियो सामने आने के बाद हुआ है। 23 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि स्वतंत्र सीरियाई सेना के कुछ सदस्य एक कमरे में कैमरे के सामने बैठकर वीडियो शूट कर रहे थे।
सैनिकों के पास बंदूक भी थी। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि ये सैनिक किसी बात का जश्न मनाने रहे हैं। उनमें से कुछ सैनिक एक माइक्रोफोन में गाने भी गा रहे थे। वीडियो में 8 सैनिक दिखाई दे रहे हैं जिनके सामने दो बंदूकें रखी हुई हैं।
इसी दौरान एक सैनिक ने अपनी और आपने साथियों की सेल्फी लेनी चाही। सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने मोबाइल में बटन दबाया वैसे ही कमरे में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरे कमरे आग और धुएं से भर गया। धमाके के बाद कैमरा दूर जाकर गिरा।
धमाके के बाद कैमरे में सीलिंग फैन चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ सैनिक अल्लाहु-अकबर बोलते हुए उठने की कोशिश करते हैं।
गौरतलब है कि स्वतंत्र सीरियाई सेना उन ताकतों के खिलाफ लड़ रही हैं जो सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद का समर्थन करती हैं। साल 2011 में सीरिया में इनके विद्रोह के चलते बहुत खून खराबा हुआ था और बड़ी तादाद में लोग बेघर हो गए थे।
देखें वीडियो