फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग पर फिर भड़का US, कहा- उत्तर कोरिया पर लगाएंगे मुश्किल प्रतिबंध

Thu, 08 Feb 2018 08:26 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mike Pence
विज्ञापन

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जुबानी जंग जारी है। यूएस के वाइस प्रेसीडेंट माइक पेंस ने बुधवार को उत्तर कोरिया पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्योंगयांग के शासन को आने वाले ओलंपिक को हाईजेक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


जापान में अपने भाषण के दौरान पेंस ने ये बातें कहीं। पेंस ने कहा कि वाशिंगटन जापान के साथ मिलकर उत्तर कोरिया पर दवाब बनायेगा। पेंस ने कहा कि मैं इस बात का ऐलान करता हूं कि यूएस उत्तर कोरिया पर सबसे मुश्किल और आक्रामक आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा। 

पेंस तीन दिन के जापान दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि हम जापान में अपनी एडवांस मिलिट्री को तैनात कर चुके हैं। जिससे हम अपने घर को बचा सकें। गौरतलब है कि माइक पेंस प्योंगयांग ओलंपिक के शुरुआती समारोह में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष लगातार एक-दूसरे के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग को रॉकेट मैन कहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें