फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली की जेल से ऐसे भागा अमरीकी कैदी

Tue, 12 Dec 2017 05:24 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
बाली स्थित जेल से भागे कैदी - फोटो : BBC
विज्ञापन
इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप बाली में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक कैदी बॉलीवुड की फिल्मों की तरह जेल से भाग निकला। यह कैदी अमरीका का रहने वाला है, जिसे ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कैदी का नाम क्रिशन बेसली है, जिसे अगस्त में पकड़ा गया था। 32 साल के इस कैदी का एक अन्य अमरीकी कैदी ने साथ दिया था। 

सीढ़ी का सहारा 
इस अमरीकी कैदी ने भी बेसले के साथ छलांग लगाई थी, जिन्हें भागने के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। दीवार फांदने में उन दोनों ने सीढ़ी का सहारा लिया था, जिसका इस्तेमाल जेल के अंदर चल रहे निर्माण कार्यों में किया जा रहा था।

खबरों के मुताबिक, दोनों ने पहले छत काटने की कोशिश की थी। बेसले के साथ भागने वाले दूसरे कैदी का नाम पॉल एंथनी हॉफमैन है। 57 साल के एंथनी हथियारों की डकैती के लिए 20 महीने की सजा काट रहे थे। एंथनी तो पकड़े गए लेकिन बेसले भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन


सख्त कानून 
इंडोनेशिया में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कानून हैं। ड्रग्स से जुड़े आरोपों में यहां अक्सर विदेशी गिरफ्तार किए जाते हैं। ड्रग्स तस्करी के लिए यहां अधिकतम मौत की सजा का प्रावधान है। भागे हुए कैदी बेसले की सजा का फैसला अभी नहीं हुआ था। 

इससे पहले जून में भी केरोबोकन जेलब्रेक की खबर मिली थी, जब चार कैदी जेल की दीवार में सुरंग बनाकर भाग निकले थे। केरोबोकन जेल में ऑस्ट्रेलियन तस्करों का कथित समूह बाली नाइन कैद है। ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों के विरोध के बावजूद समूह के दो लोगों को 2015 में सजा-ए-मौत दी गई थी। 
विज्ञापन


समूह के अन्य दोषी इंडोनेशिया के विभिन्न जेलों में कैद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें