अमेरिका ने लीबिया में आईएस के गढ़ कहे जाने वाले सिरटे के पोर्ट सिटी में हवाई हमले किए हैं। वहीं लीबिया के प्रधानमंत्री फैज-अल-सर्राज ने हमलों की निंदा की है। उनका कहना है कि इससे शहर को भारी नुकसान होगा। लीबिया में सरकार बनने के बाद से यह पहली बार है जब अमेरिका ने सैन्य हमला किया है। बीबीसी के मुताबिक यह हमले राष्ट्रपति बराक ओबामा के निर्देश के बाद किए हैं। पश्चिमी देशों के अनुसार लीबिया में आईएस अपना गढ़ बनाता जा रहा है। लीबिया में आईएस के कम से कम 6000 लड़ाकें मौजूद हैं। हालांकि लीबिया के पीएम का कहना है कि अमेरिका ने एयर फोर्स का ही इस्तेमाल कर रहा है। जमीनी स्तर पर कोई सेना नही आएगी।