फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 फर्जी एनकाउंटर करने वाले पाकिस्तानी अधिकारी का नाम अमेरिकी काली सूची में

Wed, 11 Dec 2019 12:49 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राव अनवर - फोटो : The News Pakistan
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी राव अनवर अहमद खान को मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले में अमेरिका ने काली सूची में डाल दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मलिर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके मुठभेड़ विशेषज्ञ राव पर गैरकानूनी एनकाउंटर करने का आरोप है।
विज्ञापन


अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि मलिर में एसएसपी के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अनवर लगातार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। उसने कई लोगों को मौत के घाट उतारा है। इतना ही नहीं राव अनवर पर वसूली, भूमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थों की तस्करी और हत्या का भी आरोप है।

रिपोर्ट में बताया गया गया है कि अनवर ने मलिर जिले में 190 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे। इनमें से अधिकतर फर्जी एनकाउंटर थे। अनवर ने पुलिस, अपराधी व ठगों के नेटवर्क भी बना रखा था जो वसूली, भमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थों की तस्करी और हत्याएं करने जैसे अपराधों में शामिल था।
विज्ञापन


अनवर छह देशों के उन 18 व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन पर अमेरिकी वित्त मंत्रालय (ट्रेजरी विभाग) ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

निर्दोषों के खिलाफ अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

ट्रेजरी विभाग के सचिव स्टीवन टी न्यूकिन ने कहा कि अनवर ने अपराधियों और उन पुलिस अफसरों को संरक्षण दिया जो जबरन वसूली, जमीन पर कब्जा, नशीले पदार्थों की तस्करी और हत्या में शामिल थे। अनवर को गंभीर मानवाधिकारों के दुरुपयोग में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के लिए जिम्मेदार माना गया है। न्यूकिन ने कहा कि अमेरिका निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अत्याचार, अपहरण, यौन हिंसा, हत्या या क्रूरता बर्दाश्त नहीं करेगा।

वहीं ‘वॉयस ऑफ कराची’ के प्रमुख नदीम नुसरत ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें