फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका समर्थक सेना ने सीरिया के बड़े तेल क्षेत्र पर किया कब्जा

Mon, 23 Oct 2017 12:17 AM IST
एजेंसी, बेरूत
विज्ञापन
डेर अल-जोर प्रांत - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अमेरिका समर्थक बलों ने रविवार को कहा कि उन्होंने सीरिया के सबसे बड़े तेल क्षेत्र को आईएस के कब्जे से छुड़ा लिया है और उन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


कुर्दिस नेतृत्व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक सेनाओं (एसडीएफ) ने कहा कि अल-ओमर तेल क्षेत्र पर उनका पूरी तरह से नियंत्रण हो गया है। तेल समृद्ध डेर अल-जोर प्रांत में स्थित तेल क्षेत्रों पर कब्जे को लेकर अमेरिका समर्थित सेनाओं और रूस समर्थित सीरियाई सेनाओं में लगातार प्रतिस्पर्धा हो रही है। 

एसडीएफ ने पहले ही डेर अल-जोर के मुख्य प्राकृतिक गैस क्षेत्र और छोटे तेल क्षेत्रों को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेनाएं इस क्षेत्र से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीरियाई मानवाधिकार निगरानी का कहना है कि आईएस आतंकियों की तरफ से भयानक गोलीबारी के बाद सरकार समर्थित सेनाएं अल-ओमर क्षेत्र से पहले ही पीछे हट चुकी हैं। जबकि इस महीने की शुरुआत में सरकार समर्थित सेना ने फरात नदी के पार स्थित मायादीन कस्बे को अपने कब्जे में ले लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें