फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोको हराम ने 83 नाइजीरियाई बच्चों को 'मानव बम' बनाकर किया तैनात, 55 लड़कियां भी शामिल

Wed, 23 Aug 2017 12:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
unicef
विज्ञापन
सयुंक्त राष्ट्र बाल कोष ( UNICEF) ने चौंका देने वाली रिपोर्ट पेश की है। यूनिसेफ की मंगलवार को आई रिपोर्ट से ये हैरान कर देने वाली बात सामने आई है कि नाइजीरिया के मिलिटेंट इस्लामिस्ट समूह बोको हराम ने देश के उत्तरपूर्वी इलाके में करीब 83 छोटे-छोटे नाइजीरियाई बच्चों को 'मानव बम' के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

Read Also: खसरे से लड़ने के लिए सबसे बड़े अभियान की शुरुआत, 3.4 करोड़ बच्चों को लगेगा टीका

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन बच्चों को जनवरी 2017 से अगस्त तक के पीरियड में तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 83 बच्चों में 55 लड़कियां शामिल हैं जो कि 15 साल की उम्र से नीचे की हैं। बता दें कि इनमें एक बच्ची भी है। इस बच्ची के लिंग को विस्फोट के लिए इस्तेमाल में लाया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बोको हराम के चंगुल से बचाए गए और भागे हुए बच्चों के मन में इन बच्चों का इस्तेमाल करके डर पैदा करना है। परिणामस्वरूप कई बच्चे जो कि बोको हराम की कैद से भागने में सफल हुए हैं वे अपने समुदायों में फिर से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


Read Also: नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम ने की 31 मछुआरों की हत्या
बता दें कि इतनी मात्रा में बच्चों को कैद करने के पीछे का कारण देश में बड़े पैमाने पर विस्थापन और कुपोषण संकट होना बताया जा रहा है। करीब 17 लाख लोग विद्रोह के चलते उत्तरपूर्वी इलाकों में विस्थापित कर दिए गए थे जिनमें से तकरीबन 85 प्रतिशत लोग बोर्नों राज्य में भेज दिए गए हैं। 

उत्तरपूर्वी नाइजीरिया चार देशों और क्षेत्रों में से एक ऐसा देश है जो अकाल और भुखमरी से ग्रसित है। इस साल करीब 4.50 लाख बच्चे कुपोषण के भारी शिकार है। रिपोर्ट में कहा गया है कई अर्से से बच्चों को मानव बम बनाकर उन्हें ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं 15 अगस्त को नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के मंदरारी में महिला बम से 30 लोगों की मौत और 85 लोग घायल हो गए थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें