फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG ..यहां बीयर के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन, ताकि जीभर के 'पी' और 'जी' सकें लोग!

Sat, 24 Jun 2017 08:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
बीयर पाइप लाइन
विज्ञापन
पानी, पेट्रोल-डीजल और गैस की पाइप लाइल के बारे में तो सबसे सुना ही होगा लेकिन क्या कभी आपने सपने में भी सोचा है कि बीयर या शराब की पाइप लाइन हो और वो सीधे पार्टी वाली जगह तक? जिसके जरिए आप जी भर के बीयर का मजा ले सके। जी हां, ये सच है। ऐसा किया है जर्मनी में एक पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजकों ने। उन्होंने बीयर लाने-ले-जाने के झंझट से बचने के लिए सीधे पाइप लाइन ही बिछा दी, जो फैक्ट्री से पार्टी की जगह तक है।
विज्ञापन


जर्मनी में बीयर सप्लाई की ये पाइपलाइन तकरीबन साढ़े 6 किलो मीटर लंबी है। ये बीयर पाइपलाइन अगस्त में होने वाले मेटल म्यूजिक फेस्टिवल को देखते हुए बिछाई जा रही है। इससे आयोजकों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि उन्हें गिलास भरने के लिए सिर्फ नल खोलना होगा।

आयोजकों का अनुमान है कि यहां आने वाले हरेक शख्स कम से कम 5.1 लीटर बियर पीने की संभावना है और ऐसे में शराब की सप्लाई के लिए लोग कम पड़ जाएंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने बीयर फैक्ट्री से कार्यक्रम स्थल तक के लिए पाइप लाइन बिछाने का विचार किया गया।  इससे पहले फेस्टिवल के लिए आयोजक टैंकरों से बीयर मंगवाने के लिए मजबूर थे। पर इस पाइप लाइन बिछने के बाद से फेस्टिवल में इस समस्या से पार पा ली जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि जर्मनी में वैकेन हार्ड रॉक नाम का एक स्पॉन्सर्ड फेस्टिवल मनाया जाता है। तीन दिन तक चलने वाले दुनिया के इस सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल में 75000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं,  इस 14 इंच के पाइप का कनेक्शन कई नलों से होगा, जिसमें हरेक नल से मात्र 6 सेकंड में ही 6 गिलास भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें