फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में हमलावरों ने ली UN के 14 शांतिरक्षकों की जान, 50 से ज्यादा घायल

Sat, 09 Dec 2017 06:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगो गणराज्य में चल रहे खून संघर्ष पर यूनाइटेड नेशन (यूएन) की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है। यूएन के अधिकारियों के मुताबिक हथियारबंद हमलावरों के हमलों में उनके करीब 14 शांतिरक्षकों की जान गई है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। ये हमला कांगो के नॉर्थ किवू प्रांत में हुआ, जो कि खनिज पदार्थों का बड़ा भंडार माना जाता है। 
विज्ञापन


जिन्होंने अपनी जान गंवाई है उनमें ज्यादातर तनजानिया के हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने किवू प्रांत में लूट की कई कोशिशें की हैं और उनके हमलों में शांतिरक्षकों को अपनी जाने गंवानी पड़ रही हैं। किवू में खनिज पदार्थों का भंडार होने की वजह से कई हमलावर इस पर नियंत्रण के चलते लगातार हमले कर रहे हैं।

पढ़ें: एक देश जिसकी दौलत बनी उसके लिए आफत

बताया जा रहा है कि कांगो के सुरक्षाबलों और शांतिरक्षकों से लड़ाकों की कई झड़प हुई हैं। शांतिरक्षकों के चीफ जीयन पीरे लैकरोइक्स ने कहा कि इलाके में ऐसे हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और ये एक बड़ी चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें