फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन: 'विद्रोहियों ने छोडे़ 1200 बंधक'

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने कहा है कि रूस समर्थक विद्रोहियों ने उन 1,200 बंधकों को रिहा कर दिया है जो उनकी कैद में थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विद्रोहियों और यूक्रेन सरकार के बीच हुए संघर्षविराम समझौते के तहत ये रिहाई हुई है जिसमें कैदियों की अदला बदली पर भी सहमति हुई थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पोरोशेंको ने ये बात सामरिक रूप से महत्वपूर्ण शहर मारिउपोल के दौरे पर कही। हाल के दिनों में इस शहर में भी रूस समर्थक विद्रोहियों की तरफ से गोलाबारी की गई है।
विज्ञापन


पोरोशेंकों ने ट्वीट कर अपने मारिउपोल दौरे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मारिउपोल यू्क्रेन है। इस जमीन को किसी को नहीं देंगे।"

संघर्षविराम लागू होने से पहले विद्रोहियों ने पूर्वी यूक्रेन में काफी कामयाबी हासिल की और वो मारिउपोल से कुछ ही मील दूर रह गए थे।

छिटपुट गोलाबारी के बावजूद संघर्षविराम लागू है। पूर्वी यूक्रेन में अप्रैल से जारी संघर्ष में अब तक लगभग 2600 लोग मारे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें