फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS का प्रचार करने वाले 2.5 लाख ट्विटर एकांउट बंद

विज्ञापन
twitter - फोटो : getty images
विज्ञापन
सोशल नेटवर्क ट्विटर ने करीब ढाई लाख अकाउंट बंद कर दिए हैं। ट्विटर का कहना है कि इन अकाउंटों के ज़रिए चरमपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा था। सोशल नेटवर्किंग साइट ने संदिग्ध अकाउंटों के खिलाफ दूसरी बार कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इसके पहले फरवरी में ट्विटर ने एक लाख से ज्यादा ऐसे अकाउंटों को बंद करने की जानकारी दी थी। उस वक्त ट्विटर ने बताया था कि उनमें से ज्यादातर अकाउंट इस्लामिक स्टेट समूह से संबंधित थे।

ट्विटर ने एक बार फिर कहा है कि इंटरनेट पर चरमपंथ से जुड़ी सामग्री को पहचाने की कोई 'जादूई प्रक्रिया' नहीं है। ये भी कहा गया है कि इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी अपने प्रयासों का दायरा बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें