फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मेहमान पर अभद्र टिप्पणी, मशहूर टीवी शो हुआ बंद

Sat, 26 Nov 2016 04:31 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला मेहमान पर अभद्र टिप्पणी के बाद कीनिया का एक मशहूर टीवी शो बंद हो गया है। पूर्व सीएनएन पत्रकार जेफ कोईनांगे की मेजबानी वाले इस राजनीतिक टीवी शो में एक पुरुष मेहमान ने ब्रेक के दौरान शो में आमंत्रित महिला गेस्ट के बारे में कहा, "ये इतनी खूबसूरत हैं कि हर कोई इनका रेप करना चाहता है।"
विज्ञापन


ये फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने शो की और जेफ कोईनांगे की बहुत आलोचना की। जेफ के इस शो में मिगुआना मिगुआना और एस्टर पासारिस मेहमान के तौर पर बहस में हिस्सा ले रहे थे। दोनों नैरोबी गवर्नर पद के उम्मीदवार हैं। बहस के दौरान जब ब्रेक हुआ तो मिगुआना ने एस्टर के बारे में कहा, "एस्टर इतनी खूबसरत हैं कि हर कोई इनका रेप करना चाहता है।"

मिगुआना यहीं नहीं रुके। उन्होंने एस्टर पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, "तुम सब जगह पुरुषों का पीछा करती रहती हो। तुम सोचती हो तुम ख़ूबसूरत हो, तुम खूबसूरत नहीं हो। अपनी चमड़ी के रंग के बगैर तुम कुछ भी नहीं हो।"
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन टिप्पणियों के बाद एस्टर पारासिस ने मिगुआना पर नस्लभेदी होने का आरोप लगाया। शो के होस्ट जेफ कोईनांगे की इस बात के लिए आलोचना की गई कि उन्होंने मिगुआना को उनकी अभद्र टिप्पणियों के दौरान रोका नहीं।



आलोचना के बाद होस्ट जेफ कोईनांगे ने माफी मांगी और कहा कि वो अपना शो बंद कर रहे हैं। ये घटना 17 नवंबर की रात को प्रसारित होने वाले शो के दौरान घटी। जेफ ने ऐलान किया कि केटीएन चैनल पर प्रसारित ये शो का आखिरी एपिसोड था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें