तुर्की में विफल तख्तापलट के बाद से जारी कार्रवाई में कई सैनिकों और कर्मचारियों को पदों से हटाया जा रहा है। तुर्की की न्यूज एजेंसी अनादोलू के मुताबिक राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 800 ज्यादा और सैन्य कर्मियों को हटा दिया है।
रिपोर्ट के मुतबिक राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने 820 सैन्य कर्मचारियों को पदों हटा दिया है। हटाए गए सैन्य कर्मचारियों में आर्मी और नौसेना के लोग भी शामिल हैं। विफल तख्तापलट के बाद से फतुल्लाह गुलेन के समर्थकों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।
तुर्की का आरोप है कि देश में नाकाम तख्तापलट की कोशिश के पीछे अमेरिका में रहने वाले तुर्की के धार्मिक उपदेशक फतुल्लाह गुलेन और उनके समर्थकों का हाथ है। तुर्की में जुलाई में हुई तख्तापलट की कोशिश में 270 लोग मारे गए थे।
विफल तख्तापलट के बाद से तुर्की में 35,000 हजार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा चुका है। करीब 17,000 लोगों को औपचारिक रूप से मुकदमे का सामना करने के लिए भी गिरफ्तार किया गया है। सैनिकों सहित हजारों लोगों को उनकी नौकरी से निलंबित या बर्खास्त किया जा रहा है।