उत्तरी न्यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आने से हड़कंप मच गया है। सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। भूकंप के बाद शुरुआती चेतावनी जारी की गई लेकिन 90 मिनट बाद समुद्र में उठी लहरों को देखकर इसे सुनामी की चेतावनी में बदल दिया गया।
नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, नॉर्थ आईलैंड के पूर्वी तट पर सुनामी की गतिविधियां दिख रही हैं जो कि कुछ घंटों तक जारी रह सकती हैं।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र इलाके के गिस्बोर्न शहर से 167 किलोमीट दूर है।