फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की ने 820 और सैन्य कर्मचारियों को पद से हटाया

Fri, 02 Sep 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
तुर्की आर्मी - फोटो : getty images
विज्ञापन
तुर्की में विफल तख्तापलट के बाद से जारी कार्रवाई में कई सैनिकों और कर्मचारियों को पदों से हटाया जा रहा है। तुर्की की न्यूज एजेंसी अनादोलू के मुताबिक राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 800 ज्यादा और सैन्य कर्मियों को हटा दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुतबिक राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने 820 सैन्य कर्मचारियों को पदों हटा दिया है। हटाए गए सैन्य कर्मचारियों में आर्मी और नौसेना के लोग भी शामिल हैं। विफल तख्तापलट के बाद से फतुल्लाह गुलेन के समर्थकों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।

तुर्की का आरोप है कि देश में नाकाम तख्तापलट की  कोशिश के पीछे अमेरिका में रहने वाले तुर्की के धार्मिक उपदेशक फतुल्लाह गुलेन और उनके समर्थकों का हाथ है। तुर्की में जुलाई में हुई तख्तापलट की कोशिश में 270 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


विफल तख्तापलट के बाद से तुर्की में 35,000 हजार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा चुका है। करीब 17,000 लोगों को औपचारिक रूप से मुकदमे का सामना करने के लिए भी गिरफ्तार किया गया है। सैनिकों सहित हजारों लोगों को उनकी नौकरी से निलंबित या बर्खास्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें