अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली की जगह लेने के लिए उनके दिमाग में पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डिना पॉवेल समेत पांच लोगों के नाम हैं। 46 वर्षीय हेली ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 2018 के अंत में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। हेली के इस अचानक लिये गए फैसले से व्हाइट हाउस में अधिकतर लोग स्तब्ध हैं क्योंकि उनके पद छोड़ने की योजना का कोई संकेत नहीं था।