अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की महामुलाकात कई मामलों में ऐतिहासिक होने जा रही है। जहां दो महादुश्मन एक दूसरे से गले मिलते देखे गए वहीं उनके दोपहर के भोज में पूर्व और पश्चिम का मिश्रण देखने को मिला।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी दोपहर भोज की लिस्ट में बताया गया है बीफ रिब्स और स्वीट एंड सोर पोर्क परोसा गया। यही नहीं भोज में शामिल होने वाले पकवानों की सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि महामिलन के महाभोज के दौरान किम और ट्रंप के सामने क्या-क्या पकवान परोसे गए।
व्हाइट हाउस के द्वारा जारी मेन्यू के मुताबिक, ट्रंप और किम को परोसे जाने वाले खाने में पूर्व और पश्चिम का मिश्रण नजर आया। इसमें अमेरिका और उत्तर कोरिया के लोकप्रिय व्यंजनों को शामिल किया गया है। शुरुआत में परोसे जाने वाले स्टार्टर में प्रॉन का कॉकटेल और एवोकाडो का सलाद के साथ दक्षिण पूर्व एशियन के हरे आम के सलाद सहित हनी लाइम ड्रेसिंग और फ्रेश ऑक्टोपस के साथ कोरिया का सबसे पसंदीदा भरवां खीरा और ओइशियोन भी परोसा गया।
वहीं मेन कोर्स में बीफ की पसलियों वाले मांस को आलू और उबली ब्रोकली, क्रिस्पी पॉर्क और फ्राइड राइस एक 'एक्सओ' चिल्ली सॉस, और कोरियाई डिश डैगू जॉरिम होगी, जिसमें सोया, फिश और एशियाई सब्जियां शामिल की गईं। यही नहीं इस महाभोज का आकर्षण खाने के बाद परोसा जाने वाला मीठा होगा जिसमें डार्क चॉकलेट विशेष प्रकार की वनीला आइसक्रीम और क्रीम से भरी पेस्ट्री भी थी।
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन ने सिंगापुर को सेंटोसा में अपनी मुलाकात को ऐतिहासिक बताया है। दोनों ने अपनी पुरानी दुश्मनी और गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इस ऐतिहासिक मुलाकात का इंतजार पूरी दुनिया को बेसब्री से था।