फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया के गोपनीय दौरे पर पहुंचे शीर्ष अमेरिकी सैन्य कमांडर

Sat, 25 Feb 2017 08:37 PM IST
एजेंसी/कमिश्ली
विज्ञापन
अमेरिकी सैन्य कमांडर - फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से लड़ रहे अमेरिका समर्थित समूह से मिलने के लिए सीरिया का गोपनीय दौरा किया है। सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल जोसेफ वोटेल ने इस दौरान सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के नेताओं से मुलाकात की। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह इस तरह का पहला दौरा था।
विज्ञापन


एसडीएफ के प्रवक्ता तलाल सेलो ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में एसडीएफ को समर्थन और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। आने वाले समय में भारी हथियारों का भी आश्वासन दिया गया। सेलो ने ऑनलाइन बयान जारी कर कहा, वोटेल एसडीएफ के कई कमांडरों से मिले। परिणाम सकारात्मक रहे। हमने यूफ्रेट्स रेज अभियान की प्रगति पर बातचीत की तथा सैन्य मामले साझा किये। सेलो ने इस बैठक को अमेरिकी समर्थन की स्वीकृति करार दिया।

एसडीएफ के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि यह बैठक करीब चार घंटे चली। उन्होंने कहा, वोटेल ने अलीप्पो प्रांत में स्थित मानजिब शहर को तुर्की समर्थित किसी भी हमले से बचाने के लिए गठबंधन की प्रतिबद्धता जाहिर की। हमने अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में तुर्की समर्थित सेना के प्रवेश के लिए गालियारा खोलने पर कोई बातचीत नहीं की। पेंटागन ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें