फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे शीर्ष अमेरिकी कमांडर स्कॉट मिलर, 3 की मौत

Thu, 18 Oct 2018 09:28 PM IST
एजेंसी, कांधार
विज्ञापन
Blast
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार को एक बंदूकधारी ने अमेरिकी कमांडर जनरल स्कॉट मिलर की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक के दौरान अंधाधुंध गोलियां बरसाई, जिसकी चपेट में आने से एक शीर्ष पुलिस अधिकारी व एक पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हमले में मारे गए पुलिस अधिकारी जनरल अब्दुल राजिक कांधार प्रांत के पुलिस प्रमुख थे। जबकि मिलर इस घटना में बाल-बाल बचे। हमले में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


घायलों में तीन अमेरिकी नागरिक और एक प्रांतीय गवर्नर भी हैं। अफगानिस्तान में संसदीय चुनावों से पहले इस हमले को अंजाम दिया गया है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला मिलर और राजिक को निशाना बनाकर किया गया था। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। वहीं बंदूकधारी को भी मार गिराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें