दक्षिण पश्चिम लीबिया के सभा से उड़कर त्रिपोली जा रहे अफ्रीकिया एयरलाइन के विमान को शुक्रवार को दो अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया। दोनों अपहरणकर्ताओं ने विमान को डायवर्ट कर आइसलैंड माल्टा में उतारा। माल्टा सरकार के साथ बातचीत में अपहरणकर्ताओं ने शरण मांगी और बाद में सरेंडर कर दिया। पढ़िए पूरे घटनाक्रम की 10 बातें..
1. लीबिया के विमान को डॉयवर्ट कर माल्टा में उतारने वाले दो अपहरणकर्ताओं ने सभी 111 यात्रियों को रिहा करने के बाद माल्या सरकार के सामने सरेंडर कर दिया है। दोनों अपहरणकर्ताओं को माल्टा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
2. इससे पहले सरकार से बातचीत के बाद अपहरणकर्ताओं यात्रियों को रिहा करना शुरू किया।
3. सरकार से बातचीत के बाद छोटे - छोटे समूहों में सभी यात्री विमान से बाहर निकल आए। पहले 25 यात्रियों का जत्था विमान से बाहर आया और उसके बाद एक बार फिर 25 यात्री बाहर निकले। इस तरह सभी यात्री धीरे-धीरे बाहर निकल आए।
माल्टा के पीएम ने ट्विट कर बताया- सभी रिहा
4. यात्री को रिहा करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने विमान के क्रू मेंबर्स को रोक लिया और सरकार से बातचीत में माल्टा में शरण मांगी है। माल्टा के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा - 'दो अपहरणकर्ता और क्रू मेंबर अभी भी विमान में हैं, जबकि सभी यात्री रिहा हो चुके हैं।'
5. इससे पहले माल्टा एयरपोर्ट पर विमान उतारने के बाद अपहरणकर्ताओं ने माल्टा सरकार के साथ मोल-भाव शुरू किया। घंटे भर मोल भाव के बाद अपहरणकर्ता यात्रियों को रिहा करने पर राजी हुए हैं।
6. इस बीच माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट ने लीबिया के प्रधानमंत्री फैज अल सिराज से बात की और मामले की पूरी जानकारी दी।
7. लीबिया का एक विमान 118 सवार लोगों के साथ हाइजैक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाइजैक विमान को शुक्रवार को माल्टा में उतारा गया है।
विमान में 28 महिलाएं भी सवार थीं
8. लीबिया के उत्तरी तट के पास माल्टा, भूमध्यसागर का एक छोटा आइसलैंड है जो 500 किमी के दायरे में फैला हुआ है। टाइम्स ऑफ माल्टा की खबर के मुताबिक दो अपहरणकर्ताओं ने अपहृत विमान एयरबस A320 को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी भी दी। विमान पर 111 लोग सवार थे।
9. लीबिया सरकार की एयरलाइन अफ्रीकिया एयरवेज का यह विमान दक्षिण पश्चिम लीबिया के सभा से उड़कर त्रिपोली जा रहा था।
10. माल्टा के प्रधानमंत्री ने एक दूसरे ट्वीट में सूचना देते हुए कहा कि अफ्रीकिया फ्लाइट में 111 यात्री सवार हैं। इनमें 82 पुरुष और 28 महिलाएं हैं, जबकि एक बच्चा भी है।