कंबोडिया के ख्मेर रूज शासन के दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ चल रहे नरसंहार मामले पर आज फैसला सुनाया जाएगा। जिन नेताओं के खिलाफ मामला चल रहा है उनमें ख्मेर रूज के पूर्व प्रमुख सेम्फान (87) और निओन चिआ (92) शामिल हैं।
इस कट्टर माओवादी समूह ने 1975 से 1979 के बीच कंबोडिया का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया था। वह दोनों इस समूह के सबसे उम्रदराज नेता हैं। इस शासनकाल के दौरान अत्यधिक काम, भुखमरी और बड़े पैमाने पर लोगों को फांसी देने के चलते करीब 20 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पहले दोनों नेताओं को वर्ष 2014 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। कंबोडिया की अदालत में शुक्रवार को फैसला सुनाया जाएगा।