फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 लाख में बिकी लकड़ी की एक कुर्सी

Mon, 20 Apr 2015 06:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सदी पहले 14 अप्रैल 1912 को एक समुद्री दुर्घटना का शिकार हुए टाइटेनिक जहाज की एक कुर्सी को एक लाख पाउंड में नीलाम किया गया। भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 94 लाख में यह कुर्सी नीलाम की गई।
विज्ञापन


टाइम की खबर के मुताबिक ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने टाइटेनिक की इस डैक चेयर को खरीदा है। शनिवार को विल्टशायर के डेवीजेज स्थित हेनरी एल्ड्रिज एंड सन ऑक्शन हाउस ने इस कुर्सी की बोली लगाई। हालांकि नीलामकर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज ने कुर्सी खरीदने वाले के नाम का खुलासा नहीं किया है।

नीलामकर्ता एल्ड्रिज कुर्सी की अच्छी कीमत मिलने पर उत्साहित हैं। तो वहीं पुरानी और ऐतिहासिक चीजों के संग्रह का शौक रखने वाले ब्रिटेन निवासी इस कुर्सी को खरीदने से काफी खुश हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि टाइटेनिक जहाज 14 अप्रैल 1912 को अटलांटिक महासागर में एक विशालकाय हिमखंड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और समंदर में जा डूबा। इस हादसे में करीब डेढ़ हजार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद शवों और जहाज की तलाश में गई राहत टीम समंदर से टाइटेनिक जहाज से कई वस्तुएं अपने साथ लेकर आई और इनको म्यूजियम में रखा गया। नीलाम की गई कुर्सी भी उसी दौरान लाई गई और यह भी जहाज के अन्य सामान के साथ संग्राहालय में रखी गई थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें