फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS ने जारी किया 30 ईसाइयों के कत्ल का नया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने रविवार को एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें करीब 30 लोगों की हत्या करना दिखाया गया है। 29 मिनट के इस वीडियो में चरमपंथी द्वारा  लीबिया में पकड़े गए इथीयोपिया के ईसाईयों को मारते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


वीडियो में चरमपंथियों के कब्जे में दो दल देखे जा सकते हैं जिनके बारे में स्क्रीन पर दिखाए शब्दों के जरिए बताया गया है कि वे "इथीयोपिया के चर्च के सदस्य" थे।

12 लोगों को समुंदर के किनारे किसी अनजान जगह पर मारा गया है जबकि 16 को रेगिस्तानी इलाके में गोलियों से मारा गया है।

वीडियो में मुंह ढके, काला कपड़ा पहने एक चरमपंथी हवा में पिस्तौल लहरा कर ईसाइयों को धमकी दे रहा है और उन्हें धर्म बदल कर मुसलमान बनने को कह रहा है।

आईएस के अनुसार ईसाइयों को या तो मुसलमान बन जाना चाहिए या फिर एक खास टैक्स चुकाना चाहिए। इससे पहले आईएस ने फरवरी में इथीयोपिया के 21 ईसाईयों को मारने का वीडियो जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें