मशहूर समुद्री जहाज़ टाइटेनिक के एक लाइफबोट पर मौजूद एक बिस्किट 15,000 पाउंड में नीलाम हुआ है। नीलामी करने वाले एंड्र्यू ऑलब्रिज ने कहा कि स्पीलर एंड बेकर्स पाइलट क्रेकर ‘दुनियां का सबसे कीमती बिस्किट’ है।इस बिस्किट को ग्रीस के एक क्लेक्टर ने खरीदा है।
टाइटेनिक विशालकाय समुद्री जहाज था जो ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क की यात्रा पर था जब वो एक आइसबर्ग से टकरा गया और 1912 में 15 अप्रैल को डूब गया।इस बिस्किट को एक पैसेंजर ने एक लाइफबोट पर हिफाजत से रख लिया था।