फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में अपहरण के बाद एक भारतीय सहित तीन विदेशियों की हत्या

Fri, 03 Aug 2018 12:45 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपहरण करने के बाद एक भारतीय तीन विदेशी नागरिकों की अज्ञात बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को हत्या कर दी। ये विदेशी नागरिक एक इंटरनेशनल फूड कंपनी के लिए काबुल में कार्यरत थे।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुबह एक भारतीय, एक मलयेशियाई और एक मकदूनियाई नागरिक का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनका शव काबुल प्रांत के मुसाही जिले में मिला। फिलहाल मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। 

उन्हें सुबह के 8:30 बजे नौवें पुलिस जिला में उनकी  गाड़ी से उतारकर एक टोयटा सोरोलो में ले जाया गया। विदेशी मूल के वाहन चालक ने 20 मिनट बाद दफ्तर पहुंचकर सबको घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और दो घंटे के बाद उनका शव हाथ लगा। 
विज्ञापन


किसी भी आतंकी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पुलिस इसे आतंकी घटना मानकर जांच कर रही है। अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत की आरपीजी ग्रुप कंपनी के सात भारतीय इंजीनियरों की हत्या के तीन महीने बाद यह घटना सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें