फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार में बाढ़ से 150,000 लोग विस्थापित

Thu, 02 Aug 2018 06:21 PM IST
एएफपी, म्यांमार
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त दक्षिणपूर्वी म्यांमार में फिर से बारिश होने के कारण तटबंधों के टूटने का खतरा है। यहां बाढ़ के कारण करीब 150,000 लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा और एक दर्जन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


पूरे चार प्रांतों में खेती के विशाल भूभाग पर पानी भर गया है और बचाव दल नाव से ग्रामीणों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जो ग्रामीण अक्षम हैं या अपना घर छोड़ने से इंकार कर रहे हैं उन्हें खाना मुहैया कराया जा रहा है। 

बागो क्षेत्र में मदौक शहर में बाढ़ का पानी तटबंधों की ऊपरी सीमा से केवल कुछ इंच नीचे है लेकिन स्थानीय लोगों को डर है कि मानसून की ताजा बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन


बचाव टीम के नेता हलैंग मिन ओओ ने बताया, ‘‘अगर अगली बाढ़ तक यह तटबंध मजबूत नहीं बना रहता है तो कई और गांवों पर भी अधिक खतरा होगा।’’ 

वह स्वयंसेवकों के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे जो बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव पर भोजन की सामग्री रख रहे थे। सरकारी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 148,386 लोग फिलहाल 327 शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें