फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भावस्था में पैरासिटामॉल लेने से बेटी की प्रजनन क्षमता को खतरा

Mon, 08 Jan 2018 05:30 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
पैरासिटामॉल
विज्ञापन
गर्भावस्था के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए पैरासिटामॉल लेने से स्त्री भ्रूण की प्रजनन क्षमता को खतरा पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं ने तीन अलग-अलग अध्ययनों की समीक्षा की जो माताओं की प्रजनन प्रणाली में गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामॉल से बदलते विकास की रिपोर्ट करती है। पैरासिटामॉल वयस्कता में स्त्रियों की प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है। दुनियाभर में गर्भवती महिलाओं द्वारा पैरासिटामॉल या एसीटामिनोफेन का सामान्य रूप से प्रयोग किया जाता है। 
विज्ञापन


पढ़ें- बिना डॉक्टर की सलाह लिए पेरासीटामॉल ना लें, हो सकती हैं ये पांच बीमारियां
विज्ञापन


हालिया अध्ययनों में पैरासिटामॉल के इस्तेमाल से पुरुष प्रजनन क्षमता पर असर के बारे में पता लगाया गया था लेकिन स्त्री प्रजनन क्षमता के बारे में अभी कोई अध्ययन नहीं किया गया था। डेनमार्क के कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के डेविड किर्स्टनसन और उनके साथियों ने पता लगाया कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामॉल लेने से स्त्री भ्रूण की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें